Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशउपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आगमन को लेकर प्रशासन...

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आगमन को लेकर प्रशासन सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की तैयारियों में जुटा

रिपोर्ट अमन कुमार

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को हापुड़ जिले के पिलखुवा पहुंचेंगे। वह वरिष्ठ भाजपा नेत्री और पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष लज्जा रानी गर्ग के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने उनके आवास जाएंगे।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, डिप्टी सीएम का हेलीकॉप्टर पिलखुवा के रामलीला मैदान में बने हेलीपैड पर करीब पौने दो बजे उतरेगा। इसके बाद वह सड़क मार्ग से लज्जा रानी गर्ग के आवास पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे और शोक व्यक्त करेंगे।हेलीपैड से आवास तक रहेगी सुरक्षाडिप्टी सीएम के आगमन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की तैयारियों में जुटा है। हेलीपैड से लेकर उनके कार्यक्रम स्थल और आवास तक सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं।एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि उपमुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, केशव प्रसाद मौर्य करीब 50 मिनट तक पिलखुवा में रहेंगे। कार्यक्रम के बाद वह हेलीकॉप्टर से नोएडा के लिए रवाना होंगे।भाजपा में लंबे समय तक सक्रिय रहीं लज्जा रानी गर्गलज्जा रानी गर्ग भाजपा में लंबे समय तक सक्रिय रहीं और संगठन में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली थीं। मंगलवार को उनके निधन की खबर सामने आने के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि दी थी। उनके निधन पर पार्टी पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने शोक व्यक्त किया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular