बरेली अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया, फौजी विजेंद्र पाल माथुर ने काटा केक फरीदपुर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के संभावित प्रत्याशी फौजी विजेंद्र पाल माथुर ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav का जन्मदिन बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने एकत्र होकर केक काटा तथा अखिलेश यादव के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।फौजी विजेंद्र पाल माथुर ने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी लगातार जनता के हितों की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई तथा अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। जन्मदिन समारोह के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया
RELATED ARTICLES