India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशजनजागरूकता और स्वच्छता पर जोर, VHSNC ने लिया मलेरिया मुक्त गांव का...

जनजागरूकता और स्वच्छता पर जोर, VHSNC ने लिया मलेरिया मुक्त गांव का संकल्प

ब्यूरो रिपोर्ट बदायूं

(बदायूं)समरेर। विकास खंड समरेर की ग्राम पंचायत Padeli Bajheda में ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समिति (VHSNC) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं ग्रामवासियों ने भाग लेकर गांव को मलेरिया मुक्त बनाने का संकल्प लिया।बैठक में मलेरिया से बचाव, स्वच्छता बनाए रखने और जनजागरूकता बढ़ाने पर विशेष चर्चा की गई। ग्रामीणों को बताया गया कि घरों और आसपास पानी जमा न होने दें, नियमित साफ-सफाई रखें तथा मच्छरों से बचाव के लिए आवश्यक उपाय अपनाएं। साथ ही बुखार आने पर तत्काल जांच कराने और स्वास्थ्य विभाग की सेवाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।आशा कार्यकर्ता and PSI india- EMBED se Feeld Program coordinator Paramvir Singh ने मलेरिया के लक्षण, बचाव एवं उपचार की जानकारी देते हुए कहा कि समय पर जांच और उपचार से इस बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। बैठक में उपस्थित लोगों ने स्वच्छ वातावरण बनाए रखने और गांव को मलेरिया मुक्त बनाने में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प लिया।इस अवसर पर आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ग्राम स्वास्थ्य समिति के सदस्य तथा ग्रामीण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular