Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशपुलिस ने 275 ग्राम स्मैक के साथ युवक को दबोचा

पुलिस ने 275 ग्राम स्मैक के साथ युवक को दबोचा

रिपोर्ट अर्जुन दिवाकर

बरेली फतेहगंज पश्चिमी। पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 275 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। चौकी प्रभारी अनूप सिंह को गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि रहपुरा अंडरपास के पास एक युवक स्मैक के साथ मौजूद है।सूचना पर कार्रवाई करते हुए अजय पुत्र किशन लाल निवासी ग्राम भोलापुर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 275 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। गिरफ्तारी के बाद धारा एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया।पूछताछ में आरोपी अजय ने बताया कि उसे गांव के ही गौतम पुत्र भगवान दास और प्रसांत उर्फ प्यारे गुर्जर ने पैसों का लालच देकर स्मैक पहुंचाने के लिए भेजा था। पुलिस अब इन दोनों आरोपियों की तलाश में जुट गई है। थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया की अजय के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, चोरी, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराएं शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular