Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशपुलिस की बड़ी कार्रवाई तीन तस्कर गिरफ्तार

पुलिस की बड़ी कार्रवाई तीन तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्टर अर्जुन दिवाकर बरेली

बरेली। जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना आंवला पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 66 किलो 550 ग्राम अवैध डोडा छिलका, तीन मोबाइल फोन तथा 1,720 रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर थाना आंवला में मु0अ0सं0 415/2026 के तहत धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार सोमवार देर रात उपनिरीक्षक होराम सिंह अपनी टीम के साथ सावन माह के दृष्टिगत गश्त एवं अपराध रोकथाम अभियान पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मोहीपुरा गांव और रामनगला के बीच सड़क किनारे तीन व्यक्ति सफेद कट्टों में डोडा छिलका लेकर किसी सवारी का इंतजार कर रहे हैं।सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आवश्यक बल प्रयोग करते हुए तीनों आरोपियों को रात करीब 12:55 बजे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उनके पास रखे पांच कट्टों से कुल 66.550 किलो अवैध डोडा छिलका, ओप्पो, रियलमी और वनप्लस कंपनी के तीन मोबाइल फोन तथा 1,720 रुपये नकद बरामद हुए।गिरफ्तार आरोपीसरन (35 वर्ष) पुत्र रक्षपाल, निवासी धर्मपुर, थाना बिसौली, जनपद बदायूं।लालाराम (40 वर्ष) पुत्र नेमनंद, निवासी भूड़ा, थाना भमोरा, जनपद बरेली।जगपाल (31 वर्ष) पुत्र खेमकरन, निवासी सुरसेना, थाना वजीरगंज, जनपद बदायूं।पूछताछ में हुआ खुलासापूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने बरामद डोडा छिलका रामपुर जनपद के शाहबाद क्षेत्र में एक अज्ञात ट्रक चालक से खरीदा था। वे इसे देवचरा क्षेत्र में बेचने के उद्देश्य से ले जा रहे थे। रास्ते में रामनगला के आगे उनका टेम्पो खराब हो गया, जिसके बाद वे दूसरी सवारी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।एक आरोपी पर पहले से दर्ज हैं कई मुकदमेपुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी लालाराम के विरुद्ध पहले भी मारपीट एवं एनडीपीएस एक्ट सहित कई मुकदमे दर्ज हैं, जबकि सरन और जगपाल के विरुद्ध इस मामले में कार्रवाई की गई है।पुलिस टीमइस कार्रवाई में उपनिरीक्षक होराम सिंह, उपनिरीक्षक नितिन शर्मा, मुख्य आरक्षी कुलदीप कुमार एवं कांस्टेबल आशू कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने टीम की सराहना करते हुए मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही। आंवला बरेली उत्तर प्रदेश#CrimeNews #Bareilly #AonlaPolice #BareillyPolice #NDPSAct #DrugSmuggling #DodaChhilka #CrimeNews #BreakingNews #UttarPradesh #PoliceAction #HindiNews #HindustanDarpanKhabar24 #SumitSharmaआंवला पुलिस को लगी बड़ी सफलता हाथ आँवला बरेली यूपी आंवला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 66 किलो 550 ग्राम डोडा छिलका बरामदतीन तस्करों को गिरफ्तार कर पुलिस ने 3 मोबाइल और ₹1,720 नकद भी बरामद किए। एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर सप्लाई चेन से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular