मैनपुरी राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजनसशक्तीकरण, जनपद के प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप जनपद भ्रमण पर पधार रहे हैं, मा. मंत्री जी दि. 26 नवम्बर को प्रातः 10 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों, कानून व्यवस्था सम्बन्धी समीक्षा बैठक करेंगे, दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से वार्ता करेंगे, अपरान्ह 02.30 बजे करहल के मो. जाटवान में दलित महिला की हत्या पर शोकाकुल परिवार के आवास पर जाकर शोक संवेदना व्यक्त करने के उपरांत अपरान्ह 03 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।