अयोध्या।*राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में दिन प्रतिदिन नया मोड़ आता दिख रहा है चढ़ावा चोरी मामले में जहां पर पहले आक्रोश हिंदू समाज के आम जनमानस तथा संत समाज में ही व्याप्त दिखाई पड़ रहा था वहीं अब इस मामले में बार एसोसिएशन अयोध्या भी कूद चुका है बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्र ने बताया कि बार एसोसिएशन 2 जुलाई को 12 बजे थाना राम जन्मभूमि पहुंचकर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ट्रस्टी अनिल मिश्रा व गोपाल राव के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने को तहरीर देगा उन्होंने कहा अगर प्रशासन उनके द्वारा दिए गए नाम की तहरीर पर तत्काल मुकदमा दर्ज नहीं करता तो बार-काउंसिल न्यायालय से मुकदमा दर्ज कराएगी साथ ही संगठन जल्द ही आपस में विचार विमर्श कर आंदोलन की नई रणनीति बनायेगा!बताते चले 2 दिन पूर्व चढ़ावा चोरी मामले में विरोध दर्ज कराते हुए बार एसोसिएशन इस मुहिम में अपने हिस्सेदारी दिखा चुका है अधिवक्ताओं के द्वारा दो दिन पूर्व आयोजित की गई बैठक में ट्रस्टी अनिल मिश्रा व गोपाल राव के खिलाफ काफी गुस्सा देखने को मिला था बैठक में अधिवक्ताओं द्वारा यह ऐलान भी किया गया था इस 3 दिन के अंदर चंपत राय अयोध्या छोड़ दें,अन्यथा अयोध्या को जाम कर दिया जाएगा!
चढ़ावा चोरी मामले में बार एसोसिएशन थाना राम जन्मभूमि में दर्ज करायेगा मुकदमा
RELATED ARTICLES