रिपोर्ट सुधीर कुमार
झिंझाना। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, मेरठ प्रांत, जिला शामली की झिंझाना नगर इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा SFS (Students For Seva) के माध्यम से कांवड़ यात्रियों की सेवा एवं स्वास्थ्य सुविधा के लिए निःशुल्क चिकित्सा कांवड़ सेवा शिविर का आयोजन किया गया।तीन दिवसीय इस सेवा शिविर में कांवड़ यात्रियों को निःशुल्क चिकित्सा परामर्श, प्राथमिक उपचार एवं आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं। कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखते हुए सेवा कार्य किया जा रहा है।इस अवसर पर ABVP कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल आस्था का पर्व ही नहीं, बल्कि सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करने का अवसर भी है। इसी उद्देश्य से कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ कांवड़ यात्रियों की सेवा में जुटे हुए हैं।शिविर में कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता के साथ तीनों दिनों तक निरंतर सेवा कार्य जारी रहेगा।