पूर्व चेयरमैन आकाश वर्मा रहे शामिल, धूमधाम से मनाया जन्मदिन

संवाददाता मोहम्मद आसिफ
बदायूं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिग्गज नेता डॉ. शैलेश पाठक के नेतृत्व में भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक और क्षेत्रवासी हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और रैली में लोगों का उत्साह देखते ही बना।रैली में पूर्व चेयरमैन आकाश वर्मा भी शामिल रहे। उन्होंने तिरंगा यात्रा में सहभागिता करते हुए देश के प्रति सम्मान और एकता का संदेश दिया। रैली के दौरान लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयकारे लगाए।कार्यक्रम के दौरान डॉ. शैलेश पाठक का जन्मदिन भी धूमधाम से मनाया गया। समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और केक काटकर खुशी मनाई। डॉ. शैलेश पाठक ने सभी समर्थकों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस हमें देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। तिरंगा रैली और जन्मदिन समारोह में उमड़े जनसैलाब ने कार्यक्रम को भव्य बना दिया।