रिपोर्ट भूदेव प्रसाद
बदायूं ‘हर घर तिरंगा अभियान 2026’ के तहत भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य मंत्री गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, उत्तर प्रदेश संजय सिंह गंगवार ने रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड से किया।तिरंगा रैली पुलिस लाइन से शुरू होकर भामाशाह चौक, इंद्रा चौक, बाबूराम मार्केट, दिनेश चौक, लाबेला चौक और रोडवेज बस स्टैंड होते हुए वापस पुलिस लाइन पहुंची, जहां रैली का समापन हुआ।रैली में सदर विधायक महेशचंद्र गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव सिंह, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, जिलाधिकारी अवनीश राय, एसएसपी अंकिता शर्मा, सीडीओ गामिनी सिंगला सहित पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।रैली में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भी उत्साह के साथ हिस्सा लिया और हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का संदेश दिया।