Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशबेटियों की शिक्षा से ही समाज और राष्ट्र का समग्र विकास संभव:

बेटियों की शिक्षा से ही समाज और राष्ट्र का समग्र विकास संभव:

रिपोर्ट श्रीनिवास राठौर

विद्या सभा का आयोजन, ‘ज्ञान का पिटारा’ शिक्षण सामग्री का हुआ विमोचन

दातागंज/बदायूं। थाना दातागंज थाना क्षेत्र के गांव छछऊ के संविलियन विद्यालय छछऊ में बुधवार दिनांक12 अगस्त को विद्यालय में एजुकेट गर्ल्स संस्था सहयोग से विद्या सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापिका कमलेश ने की। कार्यक्रम के दौरान एजुकेट गर्ल्स संस्था द्वारा 7 से 14 वर्ष की बालिकाओं के लिए तैयार ‘ज्ञान का पिटारा’ शिक्षण सामग्री का विमोचन किया गया।विद्या सभा के दौरान “ज्ञान का पिटारा (GKP)” का परिचय भी कराया गया। उपस्थित अभिभावकों एवं समुदाय के सदस्यों को बताया गया कि यह बच्चों के सीखने को रोचक, सरल एवं प्रभावी बनाने का एक नवाचारी माध्यम है। इसके माध्यम से भाषा, गणित एवं बुनियादी अधिगम कौशल को खेल-आधारित गतिविधियों द्वारा विकसित किया जाता है, जिससे बच्चों में सीखने के प्रति रुचि बढ़ती है तथा उनका आत्मविश्वास सुदृढ़ होता है।बैठक में सभी उपस्थित सदस्यों ने यह संकल्प लिया कि प्रत्येक बालक-बालिका को विद्यालय से जोड़कर उनकी नियमित शिक्षा सुनिश्चित की जाएगी तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए विद्यालय, अभिभावक एवं समुदाय आपसी समन्वय और सहयोग के साथ निरंतर कार्य करेंगे।संस्था के क्षेत्रीय समन्वयक आकाश आजाद जी ने अभिभावकों को बालिका शिक्षा के महत्व से अवगत कराया तथा विद्यालय से वंचित बालिकाओं के नामांकन पर विशेष जोर दिया। ग्राम प्रधान शिवराज सागर ने कहा कि बेटियों की शिक्षा से ही समाज और राष्ट्र का समग्र विकास संभव है। एसएमसी ने प्रस्ताव पारित कर निर्णय लिया कि ‘ज्ञान का पिटारा’ का उपयोग प्रतिदिन शिक्षण कार्य में किया जाएगा तथा इसकी मासिक समीक्षा भी की जाएगी। आकाश आजाद जी ने कार्यक्रम के अंत में अभिभावकों ने अपनी बेटियों को नियमित विद्यालय भेजने का संकल्प लिया। प्रधानाध्यापिका मैम ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। बैठक में ग्राम प्रधान, आशा, आंगनबाड़ी, पंचायत सहायक,सहित विद्यालय स्टाफ, रसोइयों एवं अभिभावकों की उपस्थिति रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular