Home अयोध्या कांग्रेस ने कमला नेहरू भवन पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया

कांग्रेस ने कमला नेहरू भवन पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया

0

अयोध्या (मंडल ब्यूरो गोपीनाथ रावत) संविधान दिवस पर कांग्रेस पार्टी कमला नेहरू भवन पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण अर्पित करने के पश्चात गोष्ठी का आयोजन किया।गोष्ठी की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल तथा संचालन जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने किया।गोष्टी को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने कहा हमारे संविधान की मूल भावना यह है कि न्याय और अधिकार सभी के लिए एक समान होने चाहिए। सभी को स्वाभिमान के साथ जीने का अवसर मिलना चाहिए।पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा संविधान समाज के सबसे ग़रीब और कमज़ोर वर्गों की रक्षा के लिए एक शक्तिशाली औजार है। यह जितना मजबूत होगा, हमारा देश उतना ही ताकतवर होगा।जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने कहाआज के दिन, संविधान के सोच की हिफ़ाज़त करने वाले सेनानियों, शहीदों और संविधान सभा के प्रत्येक सदस्य को नमन करते हुए हमें यह संकल्प लेना होगा कि हम इसकी सुरक्षा के लिए दृढ़प्रतिज्ञ रहें। कोई भी ताकत किसी साज़िश के ज़रिए इसे नुकसान नहीं पहुंचा पाए।संविधान हर भारतवासी का आधार, विधान, मान और स्वाभिमान है।इस अवसर पर प्रमुख रूप से सेवादल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा, फ्लावर नकवी,कविंद्र साहनी, बृजेश रावत,विजय श्रीवास्तव मटरू, प्रवीण श्रीवास्तव, विशाल दुबे, सतीश सिंह, बबलू यादव आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here