
भोगांव (मैनपुरी)- नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में जिला युवा अधिकारी मनीष चंद्र चौधरी के निर्देशन में लॉर्ड बुद्ध उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगला कोठी छाछा में संविधान दिवस का आयोजन किया गया lइस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अपने अधिकारों को पहचानना तथा राष्ट्रीय एकता व एकजुटता कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक सत्येंद्र सिंह शाक्य द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गयाl साथ ही उन्होंने बाबा साहब अम्बेडकर के द्वारा महिलाओं की शिक्षा तथा उनके कल्याण से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा की। भारतीय संविधान की भाषाओं , सैंकड़ो विधि, हज़ारो विधान की विस्तार जानकारी देते संविधान की शपथ दिलायी । साथ ही युवाओं को मुख्याधारा से जोड़ने का आव्हान किया।मोनू ने कहा 26 नवंबर 1949 का दिन स्वतंत्र भारत के इतिहास का सबसे बड़ा ऐतिहासिक दिन है। आज ही के दिन देश की संविधान सभा ने वर्तमान संविधान को विधिवत रूप से अपनाया था। भारत के संविधान के प्रस्तावना को पढ़ाते हुए कहा कि हम भारत के लोग भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न समाजवादी पंथनिरपेक्ष लोकतांत्रिक गणराज्य बनाने के लिए तथा उनके समस्त नागरिकों को सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक न्याय विचार के साथ दृढ़ संकल्पित होकर काम करते हैं l कार्यक्रम में प्रस्तावना की दीवार तैयार कर विद्यार्थियों द्वारा हस्ताक्षर किए गए। व संविधान व मौलिक अधिकार विषय पर विद्यार्थियों ने अपना भाषण दिया l इस अवसर पर अंकित कुमार, राजेंद्र सिंह, राधेश्याम ,विवेक शाक्य आदि लोग मौजूद रहे l