अमानीगंज -अयोध्या (मंडल ब्यूरो गोपीनाथ रावत )भले ही योगी सरकार किसानों के प्रति कटिबध्द बीज खाद के लिए अधिकारियों को कडा दिशा निर्देश ब हैं लेकिन कुछ अधिकारी कर्मचारी इस तरह से हैं कि उनके निर्देश को धता बताते हुए उनकी धज्जियां उड़ा रहे हैं इसी कड़ी में एक मामला विकासखंड अमानीगंज की मानूडीह समिति से सामने आया है किसान बल्लू पुत्र राम प्रताप निवासी रामनगर टंडवा ने बताया कि बिना अंगूठा लगाए समिति सचिव मानूडीह ने 1370 रुपए में एनपीके 20 20 013 खाद 1370 रुपए के मूल्य में दिया है जो की काफी ओवर रेट है इस तरह से मानूडीह समिति की तमाम दर्जनों शिकायतें किसानों के द्वारा मौखिक रूप से पहले बताई जा चुकी हैं। अब देखना यह है कि प्रशासन किसानों का कितना शुभचिंतक है । किसान बल्लू की सुने जुबानी—