बीकापुर (ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या) पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुलायम सिंह यादव जी के जन्मदिन पर बीकापुर में 22 नवंबर को पिछले कई दशक से आयोजित होने वाली साइकिल रेस प्रतियोगिता के स्थान पर इस बार जरूरतमंदों, गरीबों दिव्यांग जनों को कंबल वितरण का कार्यक्रम किया जाएगा। समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती पर 22 नवंबर को तहसील परिसर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर पूर्व विधायक स्वर्गीय परशुराम यादव की पुत्री रोली यादव ने बताया कि तैयारी पूरी हो चुकी है। बताया कि 22 नवंबर को मुलायम सिंह यादव की 85वी जयंती समारोह के दौरान सबसे पहले चौरे बाजार सुल्तानपुर सीमा से बीकापुर तहसील मुख्यालय तक साइकिल दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता रहा है। लेकिन इस बार उसके स्थान पर गरीब दिव्यांग जनों को कंबल वितरण का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम को लेकर तैयारी बैठक भी दी गई। जिसमें पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जुग्गी लाल यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय यादव, मोतीराम निषाद, मास्टर राम सवारे यादव, ,बृजेश यादव मामा, पूर्व प्रधान गोविंद यादव, इंद्रजीत यादव, अधिवक्ता आशाराम निषाद, फरीद खान, संदीप यादव सहित दर्जन भर सपा कार्यकर्ता शामिल रहे। जानकारी देते हुए आयोजक रोली यादव ने बताया कि 22 नवंबर गुरुवार को सुबह 10 बजे डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अधिवक्ता सभागार बीकापुर में कंबल का वितरण किया जाएगा। पूर्व विधायक स्व परशुराम यादव की पत्नी संतोष कुमारी की अध्यक्षता में जयंती कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।