India Times 7

Homeअयोध्याकार्यालय से नदारद मिले खंड विकास अधिकारी

कार्यालय से नदारद मिले खंड विकास अधिकारी

अमानीगंज/ अयोध्या ( मंडल ब्यूरो गोपीनाथ रावत) योगी सरकार के लाख प्रयास के वावजूद भी विकास खंड अमानीगंज के कर्मचारी गण महकमा सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। स्थानीय ब्लाक मुख्यालय पर बुधवार को अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही देखने को मिली। सुबह 10.30 बजे तक बीडीओ अखिलेश गुप्ता के साथ अन्य कर्मचारी नहीं आए थे। जब अधिकारियों का यह हाल है तो अन्य कर्मचारियों की मनमानी और बढ़ जाती है खुले आम सरकार की धज्जियां उड़ा रहे हैं* *विकास खंड अमानीगंज के मुखिया और अन्य कर्मचारी गण**स्थानीय ब्लाक मुख्यालय पर मीडिया की टीम सुबह 10.30 बजे पहुंची तो कार्यालय खुला था। कार्यालय में उपस्थित एडीओ पंचायत सिद्धार्थ शंकर पांडे, एडीओ एजी अजय सिंह, मनरेगा जेई रमेश तिवारी, एपीओ अभिमन्यु सिंह मौजूद रहे जिसमें अन्य कर्मचारी अनुपस्थित मिले। पूछने पर कर्मचारियों ने बताया कि बीडीओ अखिलेश गुप्ता व अन्य कर्मचारी अभी नहीं आए हैं। जब ब्लॉक का आला कमान मुखिया का आने का कोई समय नहीं है तो अन्य कर्मचारियों की क्या बात की जाए। जबकि सरकार के द्वारा सुबह 10:00 बजे का समय निर्धारित किया गया है। उसके बावजूद 11:00 तक ब्लॉक के मुखिया सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी समय से न पहुंचना प्रश्न चिन्ह उत्पन्न कर रहा है और क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दो-चार कर्मचारियों को छोड़कर अन्य अधिकारी रात्रि निवास भी करना मुनासिब नहीं समझते है जब इस संबंध में डीपीआरओ अविनाश श्रीवास्तव से फोन पर संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि इस संबंध में खंड विकास अधिकारी से संपर्क करिए अन्यथा डीडियो या मुख्य विकास अधिकारी अयोध्या से संपर्क करें। वही जब मुख्य विकास अधिकारी से संपर्क किया गया तो उन्होंने दिखवाने की बात कही है अब देखना है की मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को बचाते हैं या उनके ऊपर कार्यवाही करते हैं।*

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular