Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशशिव मंदिर से घंटा चोरी चोरों ने बाला जी और शेरावाली मंदिर...

शिव मंदिर से घंटा चोरी चोरों ने बाला जी और शेरावाली मंदिर को भी बनाया निशाना

रिपोर्टर अर्जुन दिवाकर

बरेली सिरौली थाना क्षेत्र के ग्राम बिहारीपुर में बीती रात चोरों ने एक शिव मंदिर को निशाना बनाया। मंदिर के पुजारी जगत पाल सिंह ने बताया कि चोरों ने शिव मंदिर से तीन घंटे चुरा लिए, जिनमें से दो का वजन साढ़े पांच-पांच किलो था और एक छोटा घंटा था।इसी रात चोरों ने पास के बालाजी मंदिर से तीन घंटे और शेरावाली मंदिर से एक घंटा भी चोरी कर लिया। इन घटनाओं से क्षेत्र में दहशत और ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।पुजारी ने यह भी बताया कि जनवरी 2026 में भी इसी शिव मंदिर से घंटे चोरी हुए थे, जिसका खुलासा सिरौली पुलिस आज तक नहीं कर पाई है। सावन के पहले सोमवार से ठीक पहले हुई इस घटना ने श्रद्धालुओं की चिंता बढ़ा दी है।पिछले कुछ दिनों से थाना क्षेत्र के कई मंदिरों में चोरी की वारदातें सामने आई हैं। इससे पहले गौरी शंकर गुलरिया और बरसेर स्थित भगवान शिव के मंदिरों से भी घंटे चोरी हो चुके हैं।नवाबपुरा चौकी प्रभारी वीरेश भारद्वाज ने बताया कि मंदिर से घंटे चोरी होने की सूचना मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular