रिपोर्टर अर्जुन दिवाकर
आंवला /मालाबार दया थनल रिहैबिलिटेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित एमएलसी सेंटर सोना में बच्चों को यूनिफॉर्म वितरित की गई। यह वितरण जोनल हेड सतीश चंद्र के निर्देशन में हुआ। नई यूनिफॉर्म पाकर बच्चों में खुशी देखी गई।इस अवसर पर शिक्षिका फूलवती गौतम ने बच्चों को प्रतिदिन यही यूनिफॉर्म पहनकर केंद्र पर आने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि संस्था शिक्षा से वंचित बच्चों को निशुल्क शिक्षा उपलब्ध करा रही है।जोनल हेड सतीश चंद्र ने बताया कि संस्था विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से शिक्षा से वंचित बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान कर रही है। इसके साथ ही, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और जरूरतमंद लोगों को आवश्यक सहायता भी दी जा रही है।फूलवती गौतम ने विश्वास दिलाया कि गांव में इस केंद्र के संचालन से अब कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा। संस्था का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा पहुंचाना और समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाना है।