Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशसावन माह एवं कांवड़ यात्रा के मद्देनज़र प्रशासन द्वारा गंगा घाटों का...

सावन माह एवं कांवड़ यात्रा के मद्देनज़र प्रशासन द्वारा गंगा घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया गया

रिपोर्ट अमन कुमार

हापुड़: सावन माह एवं कांवड़ यात्रा के मद्देनज़र प्रशासन द्वारा गंगा घाटों का पुनः स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई, गोताखोरों की तैनाती तथा श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया गया।निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि आयुक्त महोदय के निर्देशों के अनुरूप कांवड़ यात्रा से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को शीघ्र पूर्ण कर अंतिम रूप दिया जाए। अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया कि घाटों एवं कांवड़ मार्गों पर सुरक्षा के सभी मानकों का कड़ाई से पालन हो।प्रशासन ने निर्देशित किया कि बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता और चिकित्सा सुविधाएं पूरी तरह क्रियाशील रहें। इसके साथ ही गोताखोरों एवं आपदा राहत टीमों की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए।श्रद्धालुओं के सुरक्षित एवं सुगम आवागमन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को स्पष्ट रूप से बताया गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही या चूक स्वीकार नहीं की जाएगी।सभी संबंधित अधिकारियों एवं विभागीय टीमों को 24×7 फील्ड में मौजूद रहकर लगातार निगरानी और समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जा सके।India Times 7 Aman Kumar tahsil reporter Hapur

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular