रिपोर्ट अर्जुन दिवाकर
बरेली के सिरौली स्थित प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र (डीसीएफ शाखा) पर खाद वितरण में अनियमितताओं का आरोप लगा है। दर्जनों किसानों ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है।किसानों का कहना है कि उन्हें खाद की आपूर्ति और वितरण में समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वे सुबह से ही केंद्र पर लाइन में लगते हैं, लेकिन अनियमितताओं के कारण अक्सर उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ता है।स्थानीय किसानों ने डीसीएफ शाखा-सिरौली के केंद्र प्रभारी जोगेंद्र सिंह के कार्य और व्यवहार पर भी असंतोष व्यक्त किया है।किसानों ने जिला कृषि अधिकारी, बरेली को एक पत्र लिखकर केंद्र का निरीक्षण करने और उनकी समस्याओं पर उचित कार्रवाई करने का निवेदन किया है। रोहित कुमार नामक किसान ने अन्य स्थानीय कृषकों की ओर से यह शिकायत दर्ज कराई है।यह शिकायत 1076 हेल्पलाइन नंबर पर भी दर्ज कराई गई है, जिससे मामले की गंभीरता बढ़ गई है।जिला कृषि अधिकारी बरेली के मोबाइल नंबर 7839882699 पर काल की गई लेकिन उनका फोन स्विच ऑफ था