अयोध्या।प्रदर्शन का मुख्य मुद्दा मानदेय में बढ़ोतरी न होना रहा।कार्यकत्रियों ने आरोप लगाया कि सरकार ने लंबे समय से उनका मानदेय नहीं बढ़ाया है।उन्होंने बताया कि पिछले तीन महीने से मानदेय का भुगतान भी नहीं हुआ है।प्रदर्शन के दौरान कार्यकत्रियों ने नारेबाजी कर अपनी मांगें उठाईं।उन्होंने बकाया मानदेय का तत्काल भुगतान करने की मांग की।साथ ही मानदेय में सम्मानजनक बढ़ोतरी की भी मांग रखी।कार्यकत्रियों ने कहा कि कम मानदेय में परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो गया है।उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा।।आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानीं तो आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट नहीं देंगी और अपने परिचितों से भी भाजपा के पक्ष में मतदान न करने की अपील करेंगी।
सर्किट हाउस में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने किया प्रदर्शन
RELATED ARTICLES