Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशपुलिस ने शादी के नाम पर दुष्कर्म कर गर्भपात कराने वाले आरोपी...

पुलिस ने शादी के नाम पर दुष्कर्म कर गर्भपात कराने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

रिपोर्टर अर्जुन दिवाकर

आंवला बरेली थाना आंवला पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और गर्भपात कराने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 20.07.2026 को वादिया ने थाना आंवला पर प्रार्थना पत्र देकर सूचना दी थी कि आरोपी सत्यम पुत्र कल्लू यादव निवासी ग्राम मऊचन्दपुर थाना आंवला जनपद बरेली ने विवाह का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के गर्भवती होने पर आरोपी ने उसका गर्भपात करा दिया। साथ ही आरोपी सत्यम के सहयोगी भोले और जवाहर ने धोखे एवं छलपूर्वक नोटरीशुदा समझौताने पर हस्ताक्षर कराए तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।उक्त सूचना पर मु0अ0सं0 389/2026 धारा 69/89/318(4)/351(3) बीएनएस पंजीकृत की गई थीपुलिस टीम वांछित आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी। आज दिनांक 28.07.2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम मऊचन्दपुर में दबिश देकर आरोपी सत्यम पुत्र कल्लू यादव उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम मऊचन्दपुर थाना आंवला को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।*गिरफ्तार करने वाली टीम:*1. व0उ0नि0 श्री धर्मपाल सिंह थाना आंवला2. का0 825 अमरेश कुमार थाना आंवला3. रि0का0 1023 धर्मेन्द्र गौतम थाना आंवला

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular