रिपोर्ट अर्जुन दिवाकर
आंवला (बरेली)। थाना आंवला क्षेत्र के ग्राम मनौना में घर में घुसकर महिलाओं के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़िता ने थाना प्रभारी को शिकायत पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।शिकायत के अनुसार, घटना 27 जुलाई की शाम करीब 7 बजे की है। पीड़िता अपनी बेटी के साथ घर पर अकेली थी। आरोप है कि तभी पड़ोस के रहने वाले साजिद (पुत्र आशिक अली), उर्फ गोरू (पुत्र अशरफ), इमरान (पुत्र सादिक) और अमन (पुत्र साबिर) लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर उनके घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे।जब मां-बेटी ने इसका विरोध किया, तो इन लोगों ने उनके साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी उनके पास रखे 10,000 रुपये और कान की सोने की बाली भी छीन ले गए। शोर सुनकर जब आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़िता ने पुलिस से सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।