ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या
अयोध्या। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जनपद अयोध्या द्वारा आयोजित पत्रकार सम्मेलन 26 जुलाई दिन रविवार को 10 बजे से अयोध्या की धरती पर *फैजाबाद बार एसोसिएशन अयोध्या के आचार्य नरेंद्र देव सभागार* में होगा जिसमें पूरे प्रदेश के पत्रकार साथी शिरकत करेंगे। उक्त बात की जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष देव बक्श वर्मा ने बताया कि विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी अयोध्या की पावन धरती पर *पत्रकार सम्मेलन* 26 जुलाई दिन रविवार को 10.00 बजे से होगा जिसमें स्मारिका *ग्राम्य गौरव* का विमोचन होगा। पत्रकार सम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न जनपदों और विभिन्न मंडलों तथा प्रदेश कमेटी के पदाधिकारी गण भाग लेंगे।*मुख्य अतिथि- *रणंजय कुमार वर्मा*जिला जज अयोध्या*व *एल. वेंकटेश्वर लू,पूर्व अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन,होंगे* *विशिष्ट अतिथि .राजेंद्र सिंह राज्य सूचना आयुक्त उत्तर प्रदेश,व सोमेन बर्मा उप पुलिस महा निरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र अयोध्या होंगे*। *मुख्य वक्ता- देवी प्रसाद गुप्त राष्ट्रीय अध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, अध्यक्षता- महेंद्र नाथ सिंह प्रदेश अध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश करेंगे।
