रिपोर्ट अमन कुमार
हापुड़ आज विधानसभा क्षेत्र के मनोहर रीजेंसी में आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय पूर्व सांसद आदरणीय श्री राजेंद्र अग्रवाल जी का कुशल मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।इस अवसर पर बूथ अध्यक्षों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संगठन की मजबूती तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और जन-जन तक केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुँचाने का संकल्प लिया गया।सम्मेलन में भारी संख्या में पधारे सभी बूथ अध्यक्षों, कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का हृदय से आभार एवं अभिनंदन।