रिपोर्ट वैभव गुप्ता
दातागंज पुलिस और 25 हजार के इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ मुखबिर की सूचना पर दातागंज मंडी समिति के पास पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस के अनुसार, इस दौरान बदमाश ने फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश अजय उर्फ बबलू घायल हो गया। वहीं, कांस्टेबल राहुल के हाथ में भी गोली लगने से वह घायल हुए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।