Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तराखंडजन निर्माण पार्टी का बढ़ता जनाधार, भव्य सदस्यता ग्रहण समारोह आयोजित

जन निर्माण पार्टी का बढ़ता जनाधार, भव्य सदस्यता ग्रहण समारोह आयोजित

रुड़की जन निर्माण पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। दिल्ली हाईवे स्थित एक निजी होटल में आयोजित भव्य सदस्यता ग्रहण समारोह में सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान खानपुर विधायक उमेश कुमार शर्मा और पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।रुड़की के दिल्ली हाईवे स्थित एक निजी होटल में आयोजित जन निर्माण पार्टी के सदस्यता ग्रहण समारोह में क्षेत्रभर से पहुंचे सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने भी जन निर्माण पार्टी का दामन थामा। पार्टी नेताओं ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खानपुर विधायक उमेश कुमार शर्मा ने कहा कि हरिद्वार की जनता को वर्षों से केवल राजनीतिक दलों के झंडे और डंडे उठाने तक सीमित रखा गया, जबकि क्षेत्र का अपेक्षित विकास नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि यदि जनता पूरी तरह जागरूक हो गई तो सभी बड़े नेताओं को जनता के सवालों का जवाब देना पड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली जाने वाले नेताओं का रास्ता हरिद्वार से होकर गुजरता है और जनता की अनदेखी करना अब आसान नहीं होगा।वहीं जन निर्माण पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में जनता अब जन निर्माण पार्टी को एक मजबूत तीसरे विकल्प के रूप में देख रही है। यही कारण है कि बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देना और विकास की राजनीति को आगे बढ़ाना है। समारोह के अंत में सभी नए सदस्यों का सम्मान कर पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया।बाइट , सोनिया शर्मा , राष्ट्रीय अध्यक्ष, जन निर्माण पार्टीउमेश कुमार शर्मा, विधायक खानपुर लोकेश कुमार फौजी , पूर्व प्रदेश महासचिव राष्ट्रीय लोक दल शिवसेना कार्यकर्ता।मोनी सैनी की खास रिपोर्ट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular