अयोध्या बार एसोसिएशन मिल्कीपुर-अयोध्या ने चकबंदी विभाग की मनमानी पर नाराजगी जताई है। एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित कुमार मिश्र और मंत्री बृजेश कुमार मिश्र ने उपसंचालक चकबंदी को भेजे पत्र में कहा कि मिल्कीपुर में तैनात चकबंदी अधिकारी 3 महीने से कार्यालय नहीं आ रहे हैं। आरोप है कि वे अपने आवास पर बैठकर चक संबंधी विवाद निपटा रहे हैं।पत्र में सहायक चकबंदी कार्यालय पर भी भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया है। कहा गया कि आवासीय कॉलोनी में चल रहे कार्यालय में अधिकारी रोज नदारद रहते हैं,जिससे आम जनता और अधिवक्ताओं को दिक्कत हो रही है।बार ने मांग की है कि ACO का कार्यालय एक सप्ताह के अंदर तहसील परिसर में शिफ्ट किया जाए। अन्यथा बार एसोसिएशन आंदोलन करेगा।