अधिकारियों से पूछताछ करने पर अधिकारियों ने जन चौपाल में जल्द निस्तारण कराने का दिया आश्वासन
ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या
अयोध्या जिले के बीकापुर तहसील क्षेत्र के मुमारिचनगर में शासन की विभिन्न कल्याणकारी जन योजनाओं का प्रचार प्रसार करने एवं जन समस्याओं के निराकरण के लिए भाजपा द्वारा रविवार शाम को विकासखंड क्षेत्र के मुमारिचनगर ग्राम पंचायत के पंचायत भवन परिसर में जन चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू की उपस्थिति में सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का रिपोर्ट कार्ड पेश किया गया। अभी तक योजनाओं से वंचित लोगों को चयन सूची में सम्मिलित करने की कार्रवाई की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान शशिकांत मिश्रा और संचालन एडीओ बद्रीनाथ पांडेय ने किया। विकासखंड की ओर से विकास का रिपोर्ट कार्ड सहायक विकास अधिकारी पंचायत अवधेश सिंह, समाज कल्याण उषा शर्मा ने अपने-अपने विभागों तथा लाभार्थियों की सूची जनता के बीच पढ़कर सुनाया गया। ग्राम चौपाल में गोसाईगंज के पूर्व विधायक इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू ने जनता की समस्याएं सुनी। शासन की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बाबत लोगों को जागरूक किया गया। पूर्व विधायक ने लगाए गए स्टालो का निरीक्षण किया। सरकारी योजनाओं से अच्छादित लाभार्थियों और संतृप्त होने वाले कार्यों के बारे में भी जानकारी पूर्व विधायक द्वारा की गई। बिंदु वार योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद भी किया गया। ग्राम प्रधान शशिकांत मिश्रा द्वारा राशन कार्ड की समस्या प्रमुखता से उठाई गई जिस पर विधायक ने वहां उपस्थित सहायक पूर्ति निरीक्षक को निर्देश देते हुए कहा कि राशन कार्ड की समस्या को एक सप्ताह के अंदर हर हाल में निस्तारित करें। अन्यथा वह जिलाधिकारी से इस संबंध में खुद वार्ता करेंगे और पत्र भी लिखेंगे। विधायक ने ग्राम प्रधान के विकास कार्यों की प्रशंसा किया। चौपाल कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख दिनेश वर्मा द्वारा भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई। ग्राम चौपाल में नायब तहसीलदार प्रतीक श्रीनेत, एडिओ पंचायत अवधेश सिंह,सीएचसी बीकापुर के अधीक्षक डॉक्टर अंशुमान यादव, कोतवाल देवेन्द्र पाण्डेय के अलावा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुनील मिश्र , दिनेश मिश्रा, राजेंद्र तिवारी मौरावां के ग्राम प्रधान धर्मेंद्र मिश्रा, खुशी यादव, सभापति पांडेय , भानु प्रकाश चौहान, पूर्व प्रधान स्वदेश तिवारी, युवा भाजपा नेता मोहित पांडेय, सच्चिदानंद तिवारी, अजय पांडेय सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता और काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे