बीकापुर/ अयोध्या*अयोध्या में ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती अपनी जनजागरण यात्रा के तहत पहुंचे, जहां उन्होंने गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर व्यापक जनसमर्थन जुटाया। बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के जलालपुर तिराहे पर उनके आगमन पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राघवेन्द्र प्रताप सिंह अनूप के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिससे पूरे क्षेत्र का माहौल उत्साहपूर्ण हो गया। इस दौरान शंकराचार्य ने अपने संबोधन में राम मंदिर में कथित दान चोरी प्रकरण को लेकर राम मंदिर ट्रस्ट और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने इस मुद्दे पर पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग करते हुए कहा कि आस्था से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान जनजागरण यात्रा को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और शंकराचार्य के समर्थन में नारे भी लगाए गए।
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सपा नेता राघवेन्द्र प्रताप सिंह अनूप ने किया भव्य स्वागत
RELATED ARTICLES