रिपोर्ट बिजेंदर बर्मन
हरिद्वार आज भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित ग्राम चौल्ली शहाबुद्दीनपुर बस स्टैंड के निकट उत्तराखंड क्रांति दल की मीटिंग का आयोजन भाई आबिद द्वारा किया गया जिसकी अध्यक्षता यूकेडी भगवानपुर विधानसभा उपाध्यक्ष अली हसन जी द्वारा संपन्न हुई मिटिंग को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि चौल्ली अड्डे पर क्रॉसिंग परमानेंट होना चाहिए जिसके ना होने से ग्रामीणों को परेशानी होती है और हादसों का खतरा भी बना रहता है इस अवसर पर उपस्थित यूकेडी केंद्रीय संगठन मंत्री शिव कुमार सैनी एवं जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा एवं जिला प्रवक्ता विमल शर्मा जी द्वारा सभी ग्रामीणों को आश्वस्त किया गया कि यदि आप सभी ग्रामीणों का साथ मिला तो यह कार्य जल्द ही पूरा होगा।इस मौके पर उपस्थित नूर हसन, इस्लाम, गय्युर, काला, अकलीम, अहमद, ब्रजपाल, शौकीन, आबिद, आलिम, जाहिद, साजिद, फरमान, डॉ नौशाद, इदरीश आदि मौजूद रहे।