रिपोर्टर बृजेश कुमार
बदायूं पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान थाना मलाल मुजरिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बदायूं तथा क्षेत्राधिकारी सहसवान के नेतृत्व में चलाए जा रहे तलाश वांछित अपराधी अभियान के तहत मुजरिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।थानाप्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम—उप निरीक्षक रामवीर सिंह, कांस्टेबल ललित कुमार व मोनू बैसल—गश्त पर थी। इसी दौरान नसीरपुर नाथू तिराहे के पास एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक 315 बोर तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम बलराम शर्मा पुत्र महेंद्र शर्मा बताया।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया है।संदेश साफ:बदायूं पुलिस की सख्ती अपराधियों के लिए अब कोई जगह नहीं!