India Times 7

Homeअयोध्याअयोध्या पहुंचकर देवेंद्र पांडे ने संत समाज से शंकराचार्य के आंदोलन के...

अयोध्या पहुंचकर देवेंद्र पांडे ने संत समाज से शंकराचार्य के आंदोलन के समर्थन की अपील

अयोध्या.स्वामी अविमुकतेश्वरानन्द के 11 मार्च को लखनऊ में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर उनके विशेष प्रतिनिधि देवेंद्र पाण्डेय अयोध्या पहुंचे।अयोध्या पहुंचकर देवेंद्र पांडे ने संत समाज से शंकराचार्य के आंदोलन के समर्थन की अपील की।उन्होंने कहा कि गौ और गंगा को बचाना है तो सनातन धर्म की रक्षा करनी होगी।देवेंद्र पांडे ने अयोध्या के संतों से कहा कि सनातन की रक्षा के लिए शंकराचार्य का समर्थन करें।उन्होंने कहा कि 11 मार्च को लखनऊ में यह तय होगा कि कौन असली सनातनी है और कौन नकली सनातनी।उन्होंने योगी आदित्यनाथ के उस बयान का जिक्र किया जिसमें उन्होंने कहा था कि कुछ भगवाधारी कालनेमी घूम रहे हैं।देवेंद्र पांडे ने कहा कि 11 मार्च को यह भी स्पष्ट हो जाएगा कि असली सनातनी कौन है।उनके अनुसार शंकराचार्य सनातन धर्म और धार्मिक परंपराओं की रक्षा के लिए आंदोलन कर रहे हैं।भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार मठ-मंदिरों और हिंदू समाज को नुकसान पहुंचा रही है।देवेंद्र पांडे ने कहा कि भगवा वस्त्र धारण करने वालों की सनातनी परिभाषा स्पष्ट करने के लिए यह आंदोलन जरूरी है, इसलिए अयोध्या के संतों से समर्थन मांगा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular