India Times 7

Homeअयोध्याअनियंत्रित ट्रेलर घर में घुसा युवक की मौत

अनियंत्रित ट्रेलर घर में घुसा युवक की मौत

अयोध्या. कुमारगंज थाना क्षेत्र के लिलहा रसूलपुर गांव में मंगलवार देर शाम एक अनियंत्रित ट्रेलर के घर में घुसने से बरामदे में खड़ा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मेडिकल कॉलेज लखनऊ में इलाज के दौरान बुधवार दोपहर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। वहीं टक्कर से मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। थाना क्षेत्र के बघौड़ा पूरे कच्चे गांव निवासी आकाश तिवारी (26) पुत्र दिनेश तिवारी लिलहा रसूलपुर गांव में अपनी बहन को लाने के लिए गये हुए थे। शाम लगभग 7:00 बजे वह सड़क के किनारे स्थित अपनी बहन के घर के बरामदे में खड़े थे कि अचानक एक ट्रेलर उनके बरामदे में घुस गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में कुमारगंज के एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया, स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें पहले बीएचईएल अस्पताल जगदीशपुर फिर मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया। बुधवार दोपहर इलाज के दौरान आकाश की मौत हो गई। युवक का दो वर्ष पूर्व विवाह हुआ था। गुरुवार को पैतृक गांव में शव का अंतिम संस्कार किया गया। मृतक के पिता की तहरीर पर कुमारगंज पुलिस ने ट्रेलर चालक पर तेज गति से लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने का एफआईआर दर्ज किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular