India Times 7

Homeहरिद्वारभारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर ओबीसी मोर्चा द्वारा की केंद्रीय बजट...

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर ओबीसी मोर्चा द्वारा की केंद्रीय बजट पर चर्चा

मोनी सैनी की खास रिपोर्ट

हरिद्वार ओबीसी मोर्चा रुड़की द्वारा केंद्रीय बजट पर चर्चा, एवं नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों के स्वागत का भव्य आयोजनआज संगठनात्मक जिला रुड़की भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर ओबीसी मोर्चा रुड़की द्वारा , केंद्रीय बजट पर चर्चा” एवं ,नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों के स्वागत व अभिनंदन” को लेकर एक भव्य, अनुशासित एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ओबीसी समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राजवीर कश्यप उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने की। दोनों वक्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत वर्तमान केंद्रीय बजट की प्रमुख विशेषताओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि यह बजट समाज के हर वर्ग, विशेषकर ओबीसी समाज के सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता एवं समावेशी विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। अपने सारगर्भित, तथ्यपूर्ण एवं मार्गदर्शक उद्बोधन के माध्यम से उन्होंने बजट के विभिन्न प्रावधानों तथा उससे आम जनमानस को मिलने वाले लाभों को सरल भाषा में कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा।डॉ. मधु सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार ऐसे निर्णय ले रही है, जिससे देश का समग्र विकास सुनिश्चित हो रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि केंद्रीय बजट की जनकल्याणकारी योजनाओं को संगठन के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया जाए, ताकि समाज का अंतिम व्यक्ति भी इनका लाभ प्राप्त कर सके।इस अवसर पर जिला महामंत्री एवं ओबीसी मोर्चा प्रभारी सागर गोयल, कार्यक्रम संयोजक एवं ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री कविंदर चौधरी, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष आदित्य चौधरी रोर तथा उत्तराखंड सरकार में राज्यमंत्री शोभाराम प्रजापति की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने का संदेश दिया।कार्यक्रम के दौरान सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। वक्ताओं ने अपेक्षा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में संगठन जनसेवा, राष्ट्रसेवा एवं सामाजिक सरोकारों के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगा।इस अवसर पर वरुण सैनी, दीपक सैनी, अमित टिकोला, शुभम सैनी, सुमित सैनी, अंकुर साध, जसबीर पाल, देव धीमान, विकास सैनी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन विकास प्रजापति द्वारा किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular