मैनपुरी /किशनी बसपा जोनल कोऑर्डिनेटर दीपक पेंटर, जिलाध्यक्ष मनीष सागर सहित बहुजन समाज पार्टी के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन किया।इस दौरान बसपा नेता दीपक पेंटर ने थानाध्यक्ष छत्रपाल सिंह से प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने के मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई की मांग की।थानाध्यक्ष ने आश्वासन देते हुए कहा कि पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार प्रयासरत है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।कार्यक्रम में दीपक पेंटर मंडल प्रभारी आगरा, मनीष सागर जिला अध्यक्ष बसपा मैनपुरी, नवरत्न बौद्ध, राजेंद्र सोनी, सुरेंद्र यादव पूर्व प्रत्याशी भोगांव, डॉक्टर राजपाल सिंह, अवनीश शाक्य, रमेश बौद्ध शाक्य, अमर सिंह, मुकेश गौतम, सत्येंद्र सिंह, जितेंद्र अंबेडकर, साहिल सभासद, रानू जाटव, नेत्रपाल सिंह दलवीर सिंह सहित अनेक बसपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
