कांग्रेसियों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी
मैनपुरी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ की अध्यक्षता में भारत के संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जी की पुण्यतिथि अम्बेडकर पार्क छप्पट्टी पर मनाई गई।जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ ने कहा कि भीमराव अम्बेडकर (14 अप्रैल 1891 – 6 दिसंबर 1956), डॉ॰ बाबासाहब आम्बेडकर नाम से लोकप्रिय, भारतीय बहुज्ञ, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, लेखक और समाज–सुधारक थे। उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों (दलितों) के प्रति होने वाले सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था। उन्होंने श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया था। वे स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री, भारतीय संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माताओं में से एक थे।जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेशचंद्र वर्मा, जिला उपाध्यक्ष पूरनचंद्र चतुर्वेदी, अनुपम सिंह शाक्य सदस्य उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी, जिला कोषाध्यक्ष नवीन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष भीमसेन कठेरिया,जिला महासचिव अतुल दुबे, जिला महासचिव नकुल शाक्य, यूथ अध्यक्ष राहुल कठेरिया, जिला महासचिव वासिफ अली, जिला सचिव शैलू सक्सेना, जिला पंचायत प्रत्याशी अजीत यादव, रोहित गुप्ता, आदि मौजूद रहे