India Times 7

Homeमैनपुरीमंत्री नरेंद्र कश्यप ने कलेक्ट्रेट सभागार में की समीक्षा बैठक

मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कलेक्ट्रेट सभागार में की समीक्षा बैठक

किसानों को खाद-बीज की कोई समस्या न हो-प्रभारी मंत्री

मैनपुरी राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण, जनपद के प्रभारी मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने मा. मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकता वाले विकास कार्यक्रमों, सी.एम. डैशबोर्ड, कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान कहा कि किसानों को खाद-बीज की कोई समस्या न हो, किसानों की समस्याओं का सर्वोच्च प्राथमिकता पर निदान किया जाए, कृषि यंत्रों, बीज पर मिलने वाली अनुदान राशि तत्काल कृषकों को उपलब्ध कराई जाए, केन्द्र-प्रदेश सरकार की संचालित लाभार्थीपरक, जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभप्रत्येक पात्र को आसानी से मिले, पात्रों के चयन में पूरी पारदर्शिता बरती जाये। उन्होंने कहा कि जनपद में प्रचुर मात्रा में कृषि योग्य भूमि उपलब्ध होने, धान जैसी मुख्य फसलों का उत्पादन अच्छा होने के बावजूद क्रय केंद्रों पर अपेक्षित मात्रा में धान न पहुँचने पर चिंता व्यक्त करते हुये संबंधित अधिकारियों से कहा कि किसानों से संवाद स्थापित कर उपज का सामान निर्धारित समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुये कहा कि यद्यपि जनपद में अपराध के ग्राफ में कमी आयी है लेकिन पुलिस के सामने अपराध नियंत्रण निरंतर चुनौती है, हत्या, अपहरण जैसे गंभीर अपराधों को न्यूनतम स्तर पर लाने हेतु पुलिसप्रशासन को निरंतर सतर्क रहकर ठोस प्रयास करने होंगे, महिला अपराधों पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही की जाये। उन्होने विकास कार्यों, जन-शिकायतों के निस्तारण, कानून व्यवस्था, राजस्व वसूली, राजस्व वादों के निस्तारण में जनपद निरतंर टॉप-10 में बने रहने पर प्रशंसा करते हुये भविष्य में भी जनपद के समग्र विकास, समृद्धि, निवेश आकर्षण, तथा किसानों की उन्नति हेतु लगातार प्रयास जारी रखने को कहा।प्रभारी मंत्री ने समीक्षा के दौरान समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण छात्रवृत्ति वितरण की प्रगति संतोषजनक न पाए जाने पर जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक पात्र छात्र को छात्रवृत्ति शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ मिले, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, सामान्य वर्ग के आवेदन विद्यालयों में अग्रसारित हेतु अवशेष हैं, विद्यालयों से समन्वय स्थापित कर तत्काल लंबित आवेदनों को अग्रसारित कराया जाये ताकि छात्रों को योजना का लाभ समय से मिल सके। उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देशित करते हुए कहा कि शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक निर्धारित रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, खराब ट्रांसफार्मर बदले जाएं, ओ.टी.एस. योजना का लाभ प्रत्येक उपभोक्ता को मिले, इसके लिए तहसील, ब्लॉक स्तर पर चौपाल आयोजित कर योजना की जानकारी आमजन को उपलब्ध करायी जाए, इस बार प्रदेश सरकार ने पहली बार मूलधन में 25 प्रतिशत की छूट के साथ सरचार्ज में शत-प्रतिशत की छूट प्रदान की है, इसकी जानकारी प्रत्येक उपभोक्ता को हो। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसानों को खाद की उपलब्धता समय से सुनिश्चित करें किसी भी किसान को यूरिया, डी.ए.पी. प्राप्त करने के लिए असुविधा का सामना न करना पड़े प्रत्येक किसान को निर्धारित मूल्य पर उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए, कृषि यंत्रों पर मिलने वाली अनुदान की राशि आर.टी.जी.एस. के माध्यम से प्राथमिकता पर किसानों के खातों में भेजी जाए, फसलों में क्षति होने की दशा में किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ मिले, सुनिश्चित किया जाए।राज्यमंत्री ने राजस्व वसूली की समीक्षा के दौरान पाया कि वन विभाग, सिंचाई विभाग को छोड़ सभी मदों में गत वर्ष के सापेक्ष इस वर्ष वृद्धि हुई है, आबकारी विभाग द्वारा अब तक रू. 265 करोड़ के सापेक्ष रू. 250 करोड़, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन में रू. 98 करोड़ 03 लाख के सापेक्ष रू. 96 करोड़ 80 लाख, परिवहन विभाग द्वारा रू. 57 करोड़ 70 लाख के सापेक्ष रू. 48 करोड़ 10 लाख, विद्युत विभाग द्वारा रू. 272 करोड़ 51 लाख के सापेक्ष रू. 254 करोड़ 92 लाख, नगर निकाय द्वारा रू. 04 करोड 71 लाख के सापेक्ष रू. 03 करोड 72 लाख की राजस्व प्राप्ति की जा चुकी है। उन्होंने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड, विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान पं. दीनदयाल उपाध्याय सोलर स्ट्रीट लाइट बी.के.एस. ग्राम उन्नति योजना, पी.एम. सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, एकीकृत बागवानी विकास मिशन, पर ड्राप मोर काप-माइकोइरीगेशन, खराब ट्रॉसफॉर्मर की शिकायतें, दैनिक विद्युत आपूर्ति शहरी, ग्रामीण, विद्युत बिल में सुधार हेतु आवेदन, कृषि रक्षा रसायन डी.बी. टी, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, पी.एम. कुसुम, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मनरेगा, एम्बुलेंस, बायोमेडिकल उपकरण रखरखाव, सी.टी. स्कैन सेवाएं, दुग्ध समितियां, वृद्धावस्था, निराश्रित महिला, दिव्यांग पेंशन, पेंशन आधार सीडिंग, व्यक्तिगत शौचालय निर्माण, सामाजिक वनीकरण, ऑपरेशन कायाकल्प, पी.एम. पोषण विद्यालय निरीक्षण, अंडा उत्पादन, निराश्रित गोवंश का संरक्षण, पशु टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान, गोवंश की सुपुर्दगी, शादी अनुदान योजना, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, मत्स्य उत्पादन, कन्या सुमंगला योजना, भवनों, सेतुओं, नई सड़कों का निर्माण, अनुरक्षण, कन्या विवाह सहायता योजना, मातृत्व शिशु एवं बालिका मद्द योजना, ओ.डी.ओ.पी. योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान,अल्पकालीन ऋण वितरण, वसूली, सिल्ट सफाई में जनपद को ए-कैटेगरी में पाए जाने पर संतोष व्यक्त किया वहीं दशमोत्तर, पूर्व दशम् छात्रवृत्ति, फैमिली आईडी, पोषण अभियान योजना की प्रगति सुधारने के निर्देश दिये।अल्पकालीन ऋण वितरण, वसूली, सिल्ट सफाई में जनपद को ए-कैटेगरी में पाए जाने पर संतोष व्यक्त किया वहीं दशमोत्तर, पूर्व दशम् छात्रवृत्ति, फैमिली आईडी, पोषण अभियान योजना की प्रगति सुधारने के निर्देश दिये।जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने प्रभारी मंत्री के मार्ग-दर्शन एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुये विश्वास दिलाया कि आगामी समय में इससे भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए जनपद को प्रदेश के अग्रणी जिलों में शामिल करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जाएगा, संचालित योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को आसानी से मुहैया हो, विद्युत विभाग की ओ. टी.एस. योजना का लाभ प्रत्येक व्यक्ति को मिले इसके लिए शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक योजना का प्रचार-प्रसार कराया जायेगा, किसानों को खाद-बीज की उपलब्धता समय से सुनिश्चित होगी, यूरिया, डी.ए.पी. की ओवर-रेटिंग, कालाबाजारी करने वालों के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही की जायेगी।बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष अर्चना भदौरिया के अलावा पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा, मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर.सी. गुप्ता, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी संजय कुमार मल्ल, उपायुक्त एन.आर.एल.एम. शौकत अली, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार, परियोजना निदेशक डी.आर.डी.ए. सत्येंद्र कुमार, उप कृषि निदेशक नरेंद्र कुमार त्रिपाठी, उपायुक्त उद्योग उत्कर्ष चन्द्र, जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी शिवम यादव, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अरूण कुमार शुक्ला सहित अन्य संबंधित अधिकारी, कार्यदायी संस्थाओं के अधिशासी अभियंता, परियोजना प्रबंधक, खंड विकास अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular