India Times 7

Homeमैनपुरीबिहार की जीत उत्तर प्रदेश की राह करेगी तय- विधायक रामनरेश अग्निहोत्री

बिहार की जीत उत्तर प्रदेश की राह करेगी तय- विधायक रामनरेश अग्निहोत्री

विछवां/मैनपुरी बिहार की जीत के बाद उत्तर प्रदेश की राह अब थोड़ी और आसान हो गई है। आने वाले आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। भाजपा सरकार ने आचार संहिता से पहले ही महिलाओं को धनराशि देना प्रारंभ कर दिया था। उत्तर प्रदेश में भी महिलाओं के लिए महत्वाकांक्षी योजना शीघ्र लागू की जाएगी। यह शब्द एक विद्युत उपकरण शोरूम का उद्घाटन के दौरान विधायक ने कहे।कस्बा बिछवा में एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के शोरूम का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री क्षेत्रीय विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में फाइनेंस पर और सस्ते दरों पर विद्युत उपकरण मिलने से क्षेत्र के लोगों को फायदा होगा। लोगों को सभी सुविधाएं कस्बा व ग्रामीणों में मुहिया होने से लोगों का विकास होता है। लोगों को किस्तों पर फ्रिज कूलर एसी टीवी हीटर वाशिंग मशीन आदि तरह के उपकरण मिलेंगे जिससे गांव गली के किस भी सुविधा का लाभ ले सकेंगे। कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपा की प्रचंड जीत ने उत्तर प्रदेश की राह आसान कर दी है। भाजपा पर चुनाव में पैसे बांटने के आप को ना करते हुए विधायक ने कहा कि विपक्ष दलों को भी भाजपा से सीख लेनी चाहिए आचार संहिता में भाजपा ने कोई भी पैसे नहीं वितरण किए हैं ₹10000 की धनराशि महिलाओं के खाते में चुनाव से पहले ही भेजी गई है। आने वाले उत्तर प्रदेश के चुनाव में भी महिलाओं के लिए कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष अरविंद तोमर के साथ बॉबी मिश्रा कौशलेंद्र कुशवाहा अवनीश मिश्रा नेत्रपाल मिश्रा अजीत चौहान विनीत चौहान राजवीर सिंह मोहित पांडे छुन्नू पांडे विंसंबर यादव के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular