ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या
अयोध्या ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश जनपद के बीकापुर का तहसील स्तरीय पत्रकार सम्मेलन संपन्न तहसील पत्रकार सम्मेलन पूर्व निर्धारित समय 22 नवंबर दिन रविवार को बीकापुर के विकास खंड सभागार में हुआ संपन्न। विचार संगोष्ठी “*वर्तमान परिवेश में ग्रामीण पत्रकारों की भूमिका*विषय पर विचार विमर्श किया गया”*समारोह के मुख्य अतिथि दिनेश गोदारा आईपीएस क्षेत्राधिकार बीकापुर थे। अध्यक्षता संगठन के जिला अध्यक्ष देवबक्श वर्मा ने किया। संचालन अवध राम यादव ने तथा स्वागत गीत कुमकुम भाग्य और उनके सहयोगियों ने किया। संगठन द्वारा अतिथियों को अंग वस्त्र, घड़ी, डायरी, कलम व स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर उमेश चौधरी चिरंजीव हॉस्पिटल अयोध्या, दिनेश कुमार वर्मा ब्लाक प्रमुख बीकापुर थे। मुख्य अतिथि दिनेश गोदारा आईपीएस ने कहा कि पुलिस पत्रकार का अच्छा नाता होता है पत्रकार के पास जो बात छान कर पहुंचती है और वह मेरे तक नहीं पहुंच पाती। पत्रकारों के द्वारा हम लोगों तक पहुंचती है। जहां तक गिरावट की बात है आज कोई नई बात नहीं है। यदि किसी से गलती होती है तो उसे नसीहत लेकर विशेषज्ञ बन जा सकता है। उन्होंने कहा कि तीन पिलर पर दीवार मजबूत नहीं बन पाती है चौथा स्तंभ से दीवार मजबूत हो जाती है। ग्रामीण पत्रकारों का बखान करते हुए उन्होंने कहा कि ग्रामीण पत्रकार ग्रामीण क्षेत्र की जनता का सेवक होता है और जनता की आवाज शासन तक पहुंचना है। ग्रामीण जनता को ग्रामीण पत्रकारों पर बहुत बड़ा भरोसा होता है और ग्रामीण क्षेत्र का पत्रकार मौके तक पहुंचकर समाचार का संकलन करता है। डॉक्टर उमेश चौधरी वरिष्ठ सर्जन ने कहा कि वर्तमान परिवेश में ग्रामीण पत्रकारों की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है ग्रामीण क्षेत्र का पत्रकार मौके तक पहुंच कर समाचार का संकलन करके जनता के पास पहुंचना है और ग्रामीण क्षेत्र की जनता को ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकारों पर पूरा भरोसा होता है। उन्होंने हेल्थ फिटनेस के बारे में विस्तार से बताया की हेल्थ फिटनेस दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है। अस्पताल में बेड बढ़ते जा रहे हैं फिर भी कम पड़ता है। बीमार होने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है जिसका प्रमुख कारण खान-पान और मोटापा है। यही सभी बीमारियों की जड़ है। डायबिटीज हार्ट अटैक आदि तमाम बीमारियां बढ़ती जा रही है जो सबसे गड़बड़ चीज है इसके लिए लोगों को खान-पान में सुधार करने की जरूरत है और ऐसे चीजों को खाने से बचें जिससे मोटापा बढ़ता है।जिला अध्यक्ष देव बक्श वर्मा ने अपने अध्यक्ष संबोधन में कहा कि विश्वसनीयता पत्रकारिता की सबसे बड़ी पूंजी है। ग्रामीण पत्रकार जनता की सेवा करता है गांव की आवाज शासन तक और शासन की आवाज गांव तक पहुंचना है। पत्रकारों को सदा सकारात्मक लेखन करना चाहिए। सकारात्मक लेखन समाज का उत्थान करता है नकारात्मक लेखन विनाश का मार्ग खोलते हैं। जनता का इतना बड़ा विश्वास ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकारों पर है ग्रामीण क्षेत्र की जनता को कोई समस्या होती है तो क्षेत्र के पत्रकार को अवगत कराता है। जनमानस में जब इतना बड़ा विश्वास ग्रामीण पत्रकारिता पर है तो ग्रामीण पत्रकारों की नैतिक जिम्मेदारी व जवाब देही है कि समाचार लिखते समय ईमानदारी के साथ कार्य करें। पत्रकारों को किसी का भोंपू नहीं बनना चाहिए सही और सच्ची खबरों को प्रकाशित करना चाहिए।दिनेश कुमार वर्मा ब्लॉक प्रमुख बीकापुर ने कहा कि ग्रामीण पत्रकारिता चुनौती पूर्ण कार्य है फिर भी पत्रकारिता में कलम में ताकत होती है ईमानदारी से काम करते हैं समाज की सेवा करते हैं लोकतंत्र की मजबूती में पत्रकारिता की भूमिका महत्वपूर्ण है आज ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकारों में पूरी पारदर्शिता देखी जा रही है और लोकतंत्र की मजबूती में पत्रकारिता का महत्वपूर्ण योगदान है। पत्रकार सम्मेलन को दिनेश कुमार तिवारी पवन कुमार पांडे हृदय राम मिश्र रामकुमार राय पूर्व जीसी सिविल अजय कुमार पांडे , तहसील महामंत्री फूलचन्द्र , तहसील अध्यक्ष राकेश कुमार यादव, आबाद अहमद एडवोकेट , मोहम्मद मुस्लिम शेख, शेख मोहम्मद इशहाक,आदि ने अपने विचार प्रकट किया अंत में तहसील अध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करके कार्यक्रम का समापन किया गया उक्त मौके पर पवन पांडेय, हरिओम पाण्डेय, बृजेश पांडेय, कुमकुम भाग्य,पूनम यादव,शेषराम त्यागी,विजय कुमार यादव, दिनेश यादव, राहुल शर्मा, राहुल जायसवाल,ह्दयनरायण मिश्रा सहित दर्जनों पत्रकार के साथ में अमित कुमार सिंह,मेवालाल वर्मा, डाक्टर राजेश यादव मौजूद रहे