रिपोर्ट गोपीनाथ रावत
मिल्कीपुर अयोध्या कुमारगंज के चौधरीपुर गांव में 35 वर्षीय गर्भवती महिला का शव घर के बाहर संदिग्ध हाल में मिला।महिला करीब सात माह की गर्भवती बताई जा रही है।परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।मृतका की पहचान नीतू पत्नी स्व. मनोरम के रूप में हुई।दो बेटे टेंट में काम से लौटे तो मां का शव पड़ा मिला।महिला के अंगूठे पर स्याही का निशान मिलने से मामला उलझा।परिजनों ने कोटेदार पर अंगूठा लगवाने का आरोप लगाया।अंतिम संस्कार की तैयारी के बीच पुलिस पहुंची, शव पोस्टमार्टम को भेजावा , जांच में जुटी।