India Times 7

HomeUncategorizedहवाई हमले एवं ब्लैकआउट से बचाव के संबंध में मॉक ड्रिल का...

हवाई हमले एवं ब्लैकआउट से बचाव के संबंध में मॉक ड्रिल का सफल आयोजन

रिपोर्ट अमन कुमार

हापुड़, : जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार नागरिक सुरक्षा विभाग (सिविल डिफेंस), आनंद विहार कलेक्ट्रेट गेट के पास स्थित होशियारी देवी अस्पताल परिसर में हवाई हमले एवं ब्लैकआउट (Blackout) की स्थिति में आमजन की सुरक्षा एवं बचाव के उपायों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने हेतु एक व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।मॉक ड्रिल के दौरान हवाई हमले की चेतावनी मिलने पर सायरन बजाने, आमजन को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने, बमबारी की काल्पनिक स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य करने, घायलों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने तथा गंभीर रूप से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने का सजीव अभ्यास कराया गया। इसके अतिरिक्त, ब्लैकआउट की स्थिति में अनावश्यक प्रकाश बंद रखने, भवनों एवं प्रतिष्ठानों से बाहर निकलने वाली रोशनी को नियंत्रित करने तथा प्रशासन द्वारा निर्धारित सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पालन करने का अभ्यास भी किया गया।इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों के बीच आपसी समन्वय स्थापित करना, आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई की क्षमता विकसित करना तथा आमजन को आपदा के समय सुरक्षित रहने के उपायों की व्यावहारिक जानकारी देना रहा। कार्यक्रम के दौरान नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा आमजन से अपील की गई कि वे मॉक ड्रिल या किसी भी अभ्यास के दौरान घबराएं नहीं, इसे वास्तविक आपात स्थिति न समझें तथा प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पूर्ण सहयोग प्रदान करें।प्रमुख प्रतिभागी एवं अधिकारीगण:इस अभ्यास में नागरिक सुरक्षा विभाग के स्वयंसेवकों सहित पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन विभाग, होमगार्ड, एनसीसी, बिजली विभाग एवं आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया। प्रमुख रूप से उपस्थित पदाधिकारियों में शामिल रहे:• सिविल डिफेंस पदाधिकारी: चीफ वार्डन डॉ. विपिन गुप्ता, सुरक्षा कोर नियंत्रक अधिकारी सतीश कुमार, घटना नियंत्रक अधिकारी डॉ. जीत सिंह, डिवीजन वार्डन जगबीर सिंह, डिप्टी वार्डन मोहित शर्मा, डिप्टी पोस्ट वार्डन नवराज सिंह।• सेक्टर वार्डन: जितेंद्र, रिंकू सिंह, नितिन गोयल, प्रदीप कुमार, अजब सिंह, आकाश सिंह, विख्यात, शौर्य गुप्ता, राहुल गुप्ता, विजेंद्र कुमार, राजेंद्र, प्रोफेसर जगबीर सिंह एवं सुमित त्यागी।• पुलिस एवं एनसीसी: एसएसवी कॉलेज चौकी प्रभारी सौरभ सिंह तथा 38 यूपी बटालियन एनसीसी के सूबेदार योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में 25 एनसीसी कैडेट्स ने अभ्यास में भाग लिया।जारीकर्ता:नागरिक सुरक्षा विभाग (सिविल डिफेंस), जनपद हापुड़।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular