मोनी सैनी की खास रिपोर्ट
रुड़की।श्री गुरु नानक देव जी के 557-वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रुड़की में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया।नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में सिख समाज के लोगों और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस दौरान नगर कीर्तन की अगुवाई कर रहे पंच प्यारों को पुष्टाहार और अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।नगर के विभिन्न मार्गों पर नगर कीर्तन का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।पूरे नगर में गुरु भक्ति,सेवा और श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिला।सभा के प्रधान सरदार सुरेंद्र सिंह ने कहा कि गुरु नानक देव ने समाज को प्रेम सामान्य भाईचारे और मानवता की सेवा का संदेश दिया उनकी शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं। सरदार तरनदीप सिंह ने कहा कि नाम जपो,कीरत जपो और वंड छको का सिद्धांत ईश्वर का स्मरण,ईमानदारी से मेहनत और जरूरतमंदों की सहायता करने की प्रेरणा देता है।समूह साध-संगत के आयोजन में विभिन्न गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों और श्री सुखमनी साहित्य सेवा सोसाइटी का विशेष सहयोग रहा।नगर कीर्तन गुरुद्वारा कलगीधर,रामनगर से प्रारंभ हुआ,जो नगर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ देर शाम गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा,सिविल लाइंस पहुंचकर संपन्न हुआ।गुरु ग्रंथ साहिब जीनगर कीर्तन की विशेष बात यह रही कि गुरु ग्रंथ साहिब जी की पालकी के आगे पांच प्यारे चल रहे थे।उनके आगे सेवादार सड़क पर पुष्पवर्षा करते हुए चल रहे थे,जबकि महिला सेवादार झाड़ू लगाकर मार्ग की सफाई करती नजर आईं।सेवादारों की निस्वार्थ सेवा और श्रद्धालुओं की आस्था ने नगर कीर्तन को विशेष बना दिया।सिविल लाइंस स्थित सत्संग सभा,जादूगर रोड गुरुद्वारा कमेटी की ओर से भी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण किया गया।इस दौरान हरमीत सिंह दुआ सहित कमेटी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।अमरजीत सिंह,जसमीत सिंह,गुरजोत सिंह, जतिंदर पाल सिंह,जगजीत सिंह, नवीन सिंह,नवनीत सिंह,सतबीर सिंह, जसप्रीत सिंह, सिमरजीत सिंह,मंजीत सिंह,रमिंदरजीत सिंह, कमलजीत सिंह,फतेह सिंह,कुलवंत सिंह और जोगिंदर सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे।नगर कीर्तन के माध्यम से श्रद्धालुओं ने गुरु नानक देव जी के प्रेम,समानता,भाईचारे और मानव सेवा के संदेश को याद किया।
