India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशकांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने वरिष्ठ पत्रकार अशोक कुमार के भाई गुड्डू...

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने वरिष्ठ पत्रकार अशोक कुमार के भाई गुड्डू के निधन पर जताया शोक

बदायूं। जनपद के ग्राम धरेली निवासी राम बहादुर के पुत्र गुड्डू का इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलने पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजीत यादव अपनी टीम के साथ ग्राम धरेली पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजीत यादव ने दिवंगत गुड्डू के भाई वरिष्ठ पत्रकार अशोक कुमार से मुलाकात कर दुख की इस घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत गुड्डू के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular