India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशग्राम धरेली में गुड्डू के निधन पर बसपा पदाधिकारियों ने वरिष्ठ पत्रकार...

ग्राम धरेली में गुड्डू के निधन पर बसपा पदाधिकारियों ने वरिष्ठ पत्रकार अशोक कुमार के परिवार से की मुलाकात

बदायूं। जनपद के ग्राम धरेली निवासी राम बहादुर के पुत्र गुड्डू का इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलने पर बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने ग्राम धरेली स्थित उनके आवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।दिवंगत गुड्डू के भाई वरिष्ठ पत्रकार अशोक कुमार से मुलाकात कर बसपा पदाधिकारियों ने इस दुख की घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया। सभी ने दिवंगत गुड्डू को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं।इस दौरान बरेली मंडल प्रभारी आर.पी. त्यागी, बरेली मंडल प्रभारी आतिफ खान जख्मी, बदायूं जिला अध्यक्ष जयपाल सिंह, विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक भारती, उर्मिलेश, नेत्रपाल सागर, बुद्धपाल, सुनील कुमार बौद्ध एवं इंजीनियर उदय भान शर्मा सहित बहुजन समाज पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ने दिवंगत गुड्डू के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और हिम्मत बनाए रखने की सांत्वना दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular