रिपोर्ट गोपीनाथ रावत
मिल्कीपुर अयोध्या मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के कोटडीह स्थित कालू शुक्ल का पुरवा में मंगलवार सुबह से रामचरितमानस पाठ शुरू हुआ। गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य में यह आयोजन किया जा रहा है। कोटडीह पूरे कालू शुक्ल गांव निवासी शिवजी शुक्ल पुत्र गिरधर शुक्ला के आवास पर मंगलवार सुबह आठ बजे से ग्रामीणों ने रामचरितमानस पाठ का शुभारंभ किया।