India Times 7

Homeमैनपुरीडॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में मिशन शक्ति फेज-05 के अंतर्गत महिला...

डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में मिशन शक्ति फेज-05 के अंतर्गत महिला हेल्प डेस्क की स्थापना के विषय में किया जागरूक

मैनपुरी। डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय औडेन्य पड़रिया मैनपुरी में प्राचार्य डॉ. एस पी सिंह के निर्देशन एवं कार्यक्रम अधिकारी जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में मिशन शक्ति फेज-05 के अंतर्गत महिला हेल्प डेस्क की स्थापना एवं छात्राओं को गुड टच बैड टच के विषय में जानकारी दी गई। असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ गीता देवी ने मिशन शक्ति फेज- 5 कार्यक्रम में बालिकाओं,छात्राओं को गुड टच बैड टच के विषय में विस्तार से बताया कि बच्चों के खिलाफ बढ़ते अपराध के कारण बच्चों को सुरक्षा सिखाना जरूरी है। जो बच्चे गुड टच और बैड टच के बीच अंतर करने में सक्षम हैं, वे अपने माता-पिता को उनके साथ अनुभव किए जा रहे किसी भी गलत व्यवहार के बारे में बता सकते हैं। मिशन शक्ति प्रभारी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी जयप्रकाश यादव ने कहा कि बच्चों की ये अच्छी आदतें दूसरों से बनाती हैं ज्यादा सफल । जो बच्चे बचपन से अपने छोटे-छोटे काम खुद करना सीखते हैं, वे बड़े होकर ज्यादा आत्मनिर्भर होते हैं. बाकी बच्चों के मुकाबले वे अपनी चीजों को ज्यादा बेहतर तरीके से हैंडल कर पाते हैं और जल्दी खुद ही अपनी प्रॉब्लम्स का सॉल्यूशन ढूंढ लेते हैं। महिला हेल्प डेस्क की स्थापना से छात्रों को उनकी व्यक्तिगत समस्या दूर होगी। गुड टच बैड टच के बारे में सभी को जागरूक करना होगा। शिक्षित होने के साथ साथ शारीरिक एवं मानसिक रूप से भी स्ट्रांग होना चाहिए तभी सशक्त समाज एवं राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक गण कर्मचारी गण छात्र छात्रा एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular