लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बहन मायावती के निर्देश पर प्रदेशभर में आयोजित बैठकों में ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) समाज के बीच संगठन को मजबूत करने और जनसंपर्क बढ़ाने की रणनीति पर जोर दिया जा रहा है।बसपा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि वर्ष 2007 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनने के बाद ओबीसी समाज के हितों, सम्मान और विकास के लिए कई ऐतिहासिक कार्य किए गए थे। इन्हीं उपलब्धियों और जनकल्याणकारी नीतियों को लेकर पार्टी कार्यकर्ता समाज के बीच पहुंच रहे हैं तथा लोगों को बसपा की नीतियों से अवगत करा रहे हैं।प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि ओबीसी समाज के वास्तविक हितों की रक्षा केवल बसपा और उसकी सरकार द्वारा ही सुनिश्चित की गई है। पार्टी का दावा है कि सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक विकास के क्षेत्र में बसपा का योगदान अन्य दलों की तुलना में अधिक प्रभावी और ऐतिहासिक रहा है।बसपा ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने पिछड़े वर्गों के हितों की लगातार उपेक्षा की है। पार्टी का कहना है कि बसपा सरकार ने सत्ता में रहते हुए आरक्षण, सामाजिक न्याय और विकास योजनाओं के माध्यम से वंचित वर्गों को आगे बढ़ाने का कार्य किया।पार्टी नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, समाज के सभी वर्गों से संवाद बढ़ाने और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया है।
2027 चुनाव की तैयारी में जुटी बसपा, ओबीसी समाज के बीच बढ़ाएगी जनसंपर्क अभियान
RELATED ARTICLES