अध्यापकों ने शोक व्यक्त किया
ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या
अयोध्या माया बाजारl अलनाभारी (बिजडा) निवासी सेवानिवृत्ति प्रधानाध्यापक श्री राम दयाल वर्मा ‘नेता ‘ का मंगलवार की रात लगभग 12:00 बजे अचानक निधन हो गया वह लगभग 78 वर्ष के रहेl श्री वर्मा जूनियर हाई स्कूल जगदीशपुर टनडोली , माया बाजार से वर्ष 2010 में सेवानिवृत हुए थेl ये सेवानिवृत्ति तक शिक्षा क्षेत्र माया बाजार के बी आर सी पद का भी कार्यभार संभाले हुए थे, इसके पूर्व लगभग 15 वर्षों तक तक BSA कार्यालय एवं डायट कार्यालय अयोध्या से भी संबद्ध रहकर शिक्षा विभाग की सेवा करते रहे l स्वर्गीय वर्मा के एक पुत्र तथा दो पुत्रियाँ हैं l पुत्र दिनेश कुमार वर्मा वर्तमान में प्राथमिक विद्यालय दिलासीगंज में सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत हैं l श्री वर्मा के आकस्मिक निधन से शिक्षा विभाग अध्यापकों ने शोक व्यक्त किया है