रिपोर्ट अमन कुमार
हापुड़: पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हाफिजपुर की साइबर सेल ने सराहनीय कार्य करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक पीड़ित के पूरे 75 हजार रुपये वापस कराए हैं।जानकारी के अनुसार, पीड़ित के व्हाट्सएप पर एक एपीके (APK) फाइल भेजी गई थी। फाइल डाउनलोड करने के बाद उसका मोबाइल फोन हैक हो गया और उसके बैंक खाते से 75 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई।शिकायत मिलते ही थाना हाफिजपुर की साइबर सेल ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और संबंधित एजेंसियों से समन्वय बनाकर पीड़ित के खाते में 75 हजार रुपये की पूरी धनराशि वापस कराई।हापिजपुर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक या APK फाइल को डाउनलोड न करें। यदि किसी के साथ साइबर ठगी होती है तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं।India Times 7 Aman Kumar buro chief Hapur